संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव पांसरा में चोरों ने घर के ताले तोड़ करीब एक लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय महिला अपने मायके राखी बांधने गई हुई थी। पुलिस ने मामले में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांसरा निवासी हेमंत कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत मेंबताया कि उसकी पुराना सहारनपुर रोड पर चाय की दुकान है। वह रविवार को अपनी दुकान पर था। उसकी पत्नी अपने बच्चों सहित राखी के त्यौहार के कारण अपने मायके गई थी। घर पर ताला लगा था। शाम करीब छह बजे वह घर गया तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। उसका लॉकर भी टूटा हुआ था।
अलमारी से सोने व चांदी के गहने गायब थे। गहनोें कीमत करीब एक लाख रुपये है। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में पता चला कि चोर पड़ोसी की छत के रास्ते घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। सदर प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
बंद स्कूल से इनवर्टर, बैटरी चुराई
यमुनानगर। चोरों ने निजी स्कूल से इनवर्जर और बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 17 निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसका गोविंदपुरी कॉलोनी में द ग्रोविंग ट्रीज वर्ल्ड स्कूल है। कोरोना महामारी के चलते स्कूल अप्रैल से बंद है। वह 20 अगस्त को स्कूल था। स्कूल से एक इनवर्टर, दो बैटरी, पानी की टोटियां व अन्य सामान गायब था। वाश वेशन टूटे हुए थे और एसी के तांबे के पाइप काटे हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दुकान से सरिया, गार्डर व प्लेटें चोरी
साढौरा। क्षेत्र के दौसड़का चौक के पास स्थित हुसन लाल की हार्डवेयर की दुकान से चोरों ने एक क्विंटल सरिये समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। कनीपला निवासी राजकुमार ने बताया कि एक क्विंटल सरिये के अलावा चोरों ने दुकान से छह गार्डन व 30 लोहे के प्लेटें चोरी कर ली। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। साढौरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद