फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बोर्ड परीक्षा के अधीक्षक ने जनता स्कूल में की छानबीन

Sat, 07 Mar 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर  मौजूद पुलिस कर्मियों से बात करते बोर्ड अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से नियुक्त बोर्ड परीक्षा सुपरिटेंडेंट व प्रश्नपत्र इंचार्ज ओमप्रकाश वर्मा ने मौखिक शिकायत मिलने के बाद सरस्वती नगर स्थित जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान करीब दो घंटे तक परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं और संचालन की गहन जांच की गई।
ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। आयोजकों की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं पाया गया और परीक्षाएं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती मिलीं। परीक्षा केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षक अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाते हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के मुख्य द्वार पर चार पुलिसकर्मी तैनात थे और पूरे परिसर में शांति व अनुशासन का माहौल देखा गया। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच के बाद शिकायतकर्ता की शिकायत पूरी तरह आधारहीन पाई गई है। इस मामले में झूठी शिकायत करने के संबंध में रिपोर्ट बनाकर बोर्ड को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान टीम के सदस्य मोहम्मद सलीम, डॉ. उमेश प्रताप वत्स, राकेश धीमान, विशेष बंसल और रिचा कालरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें