फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ बर्खास्त कर्मचारियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के बर्खास्त कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। निगम गेट पर बर्खास्त कर्मचारी पांच दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यहां शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने कहा कि मेयर ने कोरोना संकट में एक महीना बिना वेतन के सेवाएं जारी रखने की उन से अपील की थी और बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया था। जिसे सभी कर्मियों ने माना और अपनी जान की परवाह न करते हुए ड्यूटी दी। लेकिन अब उन्हें काम से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि वे दो महीने बिना वेतन के अपनी सेवाएं जारी रखने को तैयार हैं। परंतु मेयर उनकी नौकरी बहाल करें। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था की देखभाल के लिए जनसंख्या के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत ही कम है। इस तरह आने वाले समय में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण शहर में बीमारी फैलने का भी डर है। उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बर्खास्त कर्मचारियों को जल्द ही ड्यूटी पर नहीं लिया गया, तो आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान महासचिव मांगे राम तिगरा, उपप्रधान जनकराज, उपप्रधान बलदीप तुंबी, कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद, प्रेस सचिव पपला व अन्य ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें