फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस फैक्टरी का लाइसेंस रद्द होने तक नहीं हटेंगे

विज्ञापन
The license of the meat factory will not be removed till the cancellation - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
गांव कांजनू में मांस फैक्टरी खोले जाने के मामले में ग्रामीणों द्वारा शनिवार भी रोष प्रदर्शन किया गया। ऐसे में ग्रामीणों का यह प्रदर्शन 8वें दिन में प्रवेश कर गया। पिछले कई दिनों से ग्रामीण यहां विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की हठ है जब तक इस फैक्टरी का इस जगह पर खोले जाने का लाइसेंस रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। लोगों में इस बात का भी ज्यादा रोष है जब से वे प्रदर्शन कर रहे हैं तब से प्रशासन की तरफ से कोई उनकी समस्या को जानने के लिए नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक वे यहां से हटेंगे। इसके लिए फिर चाहे उन्हें लंबा संघर्ष क्यों न करना पड़े।
ग्रामीणों ने समाजसेवी मानसिंह आर्य के नेतृत्व में बैठक आयोजित की। बैठक में ग्रामीणों समाजसेवी मानसिंह आर्य व अन्य लोगों से मीट फैक्टरी का लाइसेंस रद्द करवाने की मांग की। जिस पर मानसिंह आर्य ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह मामले को सीएम के समक्ष रखकर समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन

भाकियू जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि जब तक बूचड़खाने का लाइसेंस रद्द नहीं होगा तब तक विरोध जारी रहेगा। गांव कांजनू में मीट फैक्टरी लगाने की योजना का पूरा क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे हैं। गांव कांजनू में किसी भी कीमत पर मीट फैक्टरी नहीं खुलने दी जाएगी। इसके लिए क्षेत्र के लोग कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। सरकार जनहित में फैक्टरी के लाइसेंस को रद्द करें।
जयप्रकाश नंबरदार, सरपंच कांजनू पवन कुमार, शिवकुमार, संदीप, राकेश, नरेंद्र, सोनू, ताराचंद, सुंदर, मनीष, अशोक, जयसिंह, राजेश, जगमाल, मान सिंह, राजकुमार, सुंदरलाल सैनी, नौरती राम, सुखबीर, पवन, सुशील, ओमप्रकाश सैनी, अशोक, जोगिंद्र, जॉनी, पंकज, रॉकी, ऋषिपाल, अमन, रिंकू, पृथ्वी सिंह, हरीराम, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें