फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णुनगर में पांच लाख की लागत से बनेगा सनातन धर्मसभा धर्मशाला का हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के विष्णुनगर स्थित सनातन धर्मशाला के बड़े हाल का निर्माण किया जाएगा। करीब पांच लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस हाल से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। नगर निगम ने इसका एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर अलॉट होते ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम मेयर मदन चौहान ने बताया कि निगम के हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वे खुद सभी वार्डों में जाकर वहां होने वाले विकास कार्यों पर नजर रख रहे हैं। जिन वार्डों में अभी गलियां कच्ची हैं। जल्द ही उनका निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर 19 के विष्णुनगर स्थित सनातन धर्मसभा धर्मशाला के पदाधिकारियों ने आमजन के हित को लेकर धर्मशाल के हाल के निर्माण की मांग की थी। जिसपर उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को मौके का मुआयना कर एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे। धर्मशाला के हाल के निर्माण के लिए लगभग पांच लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर अलॉट होते ही हाल का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। हाल का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को धार्मिक कार्यक्रम व सामाजिक कार्यक्रम करने के लिए अपना भवन मिल जाएगा। मेयर चौहान ने कहा कि ट्विनसिटी में पक्की सड़कों, पानी की निकासी व करोड़ों रुपये की लागत से अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें