फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में ट्रेन के आगे कूद छात्रा ने दी थी जान, दो माह बाद सहानपुर के युवक पर उकसाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर के एक गांव निवासी छात्रा की इंग्लैंड में करीब सवा दो माह पहले ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में छप्पर पुलिस ने सहारनपुर के गांव नलहेरा निवासी गुरमीत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। छात्रा की मां का आरोप है कि आरोपी गुरमीत ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी फोटो ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी ने उसकी बेटी को इस हद तक परेशान किया कि तंग आकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अब भी आरोपी उनकी बेटी को उनके परिजनों व दोस्तों में बदनाम करने पर लगा हुआ है।
विज्ञापन

जिले के एक गांव की महिला ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 23 वर्षीय लड़की शहर के मुकंद लाल कॉलेज से बीकॉम करने के बाद 23 जनवरी 2021 में इंग्लैंड पढ़ने के लिए गई थी। वहां वह अपनी बुआ के लड़के के पास रहती थी और एक कंपनी में काम करती थी। बीती एक फरवरी की सुबह उसकी लड़की ने इंग्लैंड में ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उस समय उन्होंने अपनी लड़की के शव का गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया था, मगर अब उन्हें पता चला कि उसकी लड़की उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव नलहेरा निवासी गुरमीत गुर्जर से बात करती थी। गुरमीत गुर्जर ने उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाकर उसकी फोटो खींच ली थी। फोटो के आधार पर आरोपी गुरमीत उसकी लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे आहत होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि अब गुरमीत उनके रिश्तेदारों को मैसेज भेज कर उन्हें बदनाम कर रहा है। आरोपी के पास उसकी बेटी की कुछ फोटो है। छप्पर थाना प्रभारी जगदीश बिश्नोई का कहना है कि मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें