फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठेकेदार ने साथियों के साथ इलेक्ट्रीशियन को पीटा

Tue, 13 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र स्थित सुपर प्लाईबोर्ड फैक्टरी में ड्यूटी के दौरान एक इलेक्ट्रीशियन पर ठेकेदार और उसके साथियों ने हमला कर दिया। हमले में इलेक्ट्रीशियन के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अधमरी हालत में गिर पड़ा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने शिकायत पर ठेकेदार अर्जुन व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायत में गांव भूखड़ी निवासी राजिंद्र कुमार ने बताया कि वह गांव साबापुर स्थित सुपर प्लाईबोर्ड फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन है। रविवार रात करीब 10 बजे वह फैक्टरी में ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान लेबर ठेकेदार अर्जुन द्वारा बॉयलर पर काम के लिए लाए गए तीन मजदूरों में से दो काम छोड़कर चले गए। इस बारे में फैक्टरी मालिक को सूचित किया गया, जिन्होंने ठेकेदार को फोन किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके कुछ देर बाद अर्जुन दो युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर फैक्टरी पहुंचा। पहले फोन कर उसे बॉयलर के पास बुलाया और फिर ड्रायर पर पहुंचकर गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर अर्जुन ने लकड़ी के डंडे से सिर के पीछे वार किया, जबकि उसके साथियों ने पंचनुमा हथियार और लोहे के कड़े से सिर व माथे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वह जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने उसे फैक्टरी के भीतर पीलिंग के पास दोबारा पकड़ लिया और बाहर खड़े अन्य साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर डंडों और फट्टियों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह नीचे गिर पड़ा और सिर से खून बहने लगा। मजदूरों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें