संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी हैं। इससे ट्रेने अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देर से चल रही हैं। कोहरे का असर लंबे रूट की ही नहीं बल्कि कम दूरी वाली गाड़ियों पर भी असर पड़ रहा है। इस दौरान हावड़ा मेल करीब छह घंटे विलंबित रही।
हालात ऐसे हैं कि यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुरते रहते हैं और ट्रेनें लेट से और लेट होती जा रही है। कोहरे के कारण यात्रियों के अलावा रेलवे कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। कोहरे के कारण सिग्नल दिखाई न देने पर लोको पायलट को पटाखों से सिग्नल दिया जा रहा है। वहीं, रेलवे कर्मचारियों को ट्रैक पेट्रोलिंग में भी परेशानी हो रही है। बुधवार को भी एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां देरी से पहुंची।
गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल पांच घंटे 49 मिनट की देरी से पहुंची। यह ट्रेन रात दो बजकर 11 बजे आनी थी, लेकिन कोहरे के कारण सुबह आठ बजे पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस एक घंटा 52 मिनट की देरी से चली।
वहीं गाड़ी संख्या 14681 अंबाला छावनी नई दिल्ली एक घंटा 44 मिनट की देरी से चली। इसी तरह गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट, गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर देहरादून एक घंटा 16 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 13 मिनट लेट रही।
गाड़ी संख्या 12332 हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरी मेल एक घंटा 11 मिनट, गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर ऋषिकेश लिंक एक्सप्रेस एक घंटा 08 मिनट, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, गाड़ी संख्या 12903 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल एक घंटा, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा देर से पहुंची।
गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 50 मिनट, गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी बाड़मेर शालीमार मालनी एक्सप्रेस पौना घंटा, गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधा घंटा, गाड़ी संख्या 15212 दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस आधा घंटा, गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रही।