फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के पिता ने नौवीं की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा व्यक्ति ने नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी एक बच्चे का पिता है। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अपहरण करने के आरोप व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 साल की बेटी नौवीं की छात्रा है। उनके गांव का ही सुखबीर उसकी बेटी पर गलत नजर रखता है। आरोपी सुखबीर शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है। आरोपी अक्सर उनकी गली के चक्कर काटता था। कई दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। स्कूल से आते जाते समय भी परेशान करता था। समझाने पर भी वह नहीं माना। 20 मार्च की रात उनका परिवार खाना खाकर सो गया था। उसका पति काम से पंजाब गया हुआ था। मध्यरात्रि जैसे ही वह चारपाई से उठी तो उसने देखा कि उसकी बेटी चारपाई पर नहीं थी। काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इस दौरान पड़ोसी भी जाग गए। वे सब गली में आकर उसकी बेटी को तलाश करने लगे। तभी आरोपी सुखबीर उसकी लड़की को खेतों की तरफ से लेकर आता दिखाई दिया। उन्हें गली में खड़ा देखकर आरोपी वहां से भाग गया। पूछने पर उसकी बेटी ने बताया कि वह बाथरूम करने के लिए गई थी तो सुखबीर ने उसका मुंह दबा कर जबरदस्त अगवा कर लिया और उसे खेतों में ले गया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। शोर सुनकर वह उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सुखबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें