फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार, सोना लेकर भागे आरोपी ने किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गोविंदपुरी रोड स्थित एनजी पैराडाइस होटल में ठहरे मोहाली के आभूषण कारोबारी संजय कुमार का 350 ग्राम सोने व कार लेकर फरार हुए आरोपी कारीगर को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कारीगर कार को अंबाला छोड़कर ट्रेन में बैठकर पंजाब फरार हो गया था। रविवार को आरोपी ने खुद ही कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी का एक साथी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
रामपुरा चौकी इंचार्ज संदीप सिंह ने बताया कि आभूषण कारोबारी संदीप के कारीगर फरीदकोट (पंजाब) के गांव टैंडरी निवासी हरविंद्र सिंह ने रविवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि 13-14 जुलाई की रात को जब कारीगर मालिक संजय कुमार सो गए थे तो वह उनके पास से गहनों से भरा बैग उठा ले गया था। कार की चाबी उसके पास ही थी। आरोपी होटल के बाहर गया और कार में बैग रखकर फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी ने कार अंबाला फ्लाईओवर के नीचे खड़ी की और ट्रेन में बैठकर पंजाब फरार हो गया। आरोपी ने यह वारदात अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से सोना व उसके साथी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

मोहाली के फेस पांच निवासी संजय कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था उसका सोने की ज्वेलरी बेचने का काम है। 13 जुलाई को वह अपने व्यापार के सिलसिले से इनोवा कार से यमुनानगर आया था। उसके पास लगभग 350 ग्राम सोना था। उसके साथ उसका कारीगर पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव टैंडरी निवासी हरविंद्र सिंह भी आया था। रात होने पर वह अपने कारीगर के साथ शहर के एनजी पैराडाइस होटल में रुक गया। रात करीब दो बजे उसकी आंख खुली।
विज्ञापन

उसका कारीगर हरविंद्र वहां नहीं था। उसका 350 ग्राम सोना और कार की चाबी भी गायब थी। जब नीचे जाकर देखा तो उसकी इनोवा कार भी गायब थी। उसने आरोपी हरविंद्र सिंह को फोन किया तो उसका नंबर भी बंद आया। आरोप है कि उसका कारीगर हरविंद्र सिंह उसका 350 ग्राम सोना व उसकी कार चोरी करके ले गया। चोरी हुए गहनों व कार की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। कारोबार का परिवार पहले यमुनानगर में रहता था। अब वे मोहाली में रहते हैं। यहां पर अक्सर व्यापार के सिलसिले में आते रहते था। 14 जुलाई को पुलिस ने आरोपी हरविंद्र सिंह पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें