फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तापमान में लगातार बढ़ोतरी, 39 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Mon, 13 Apr 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन


जिले में मौसम अब तेजी से करवट ले रहा है। आने वाले एक सप्ताह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ गर्मी अपने तेवर दिखाने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री से बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 13, 16 और 17 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना भी जताई गई है।
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद हर दिन तापमान में इजाफा होगा। 13 अप्रैल को तापमान 35 डिग्री तक पहुंचेगा और बादल छाने की संभावना रहेगी। 14 और 15 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा लेकिन तापमान 36 से 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 16 और 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा और इन दिनों बादल छाने के आसार हैं। सप्ताह के अंत में 18 अप्रैल को तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी चरम पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए मिला-जुला असर

मौसम में यह बदलाव किसानों के लिए राहत और चिंता दोनों लेकर आया है। जहां तेज धूप गेहूं को सुखाने में मददगार साबित होगी, वहीं बीच-बीच में बादल छाने से नमी बढ़ने का खतरा बना रहेगा। विशेषज्ञ डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार अगर बादल ज्यादा देर तक बने रहते हैं या हल्की बूंदाबांदी होती है तो गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और मंडियों में खरीद प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।
ऐसा रहेगा माैसम
दिन तापमान पूर्वानुमान

13-अप्रैल
17.0-
35.0
बादल छा सकते हैं।
14-अप्रैल
18.0-
36.0
मौसम साफ रहेगा।
15-अप्रैल
19.0-
37.0
मौसम साफ रहेगा।
16-अप्रैल
20.0-
38.0
बादल छा सकते हैं।
17-अप्रैल
22.0-
38.0
बादल छा सकते हैं।
18-अप्रैल
20.0-
39.0
मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें