फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर पानी की टंकी में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की शांति कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोरी का शव छत पर रखी पानी की टंकी में पड़ा मिला। मामले में परिजनों ने किशोरी की हत्या कर टंकी में डालने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। पुलिस की ओर से 174 के तहत कार्रवाई कर जांच की बात कही जा रही है।
शांति कॉलोनी निवासी सुमन ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की रहने वाली है। उसके पास तीन बेटियां और चार बेटे हैं। परिजनों समेत कुछ माह पूर्व ही वे यहां आईं थी। वीरवार रात को वह अपनी बेटी तनू-17 और बड़ी बेटी के साथ घर में सीरियल देख रही थीं। इसी दौरान वे सो गईं। सुबह जब आंख खुली तो तनू बिस्तर से गायब थी।
विज्ञापन

उन्होंने पड़ोस में रह रही अपनी बेटी के घर भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान जब उन्होंने रात के बचे गंदे बर्तन धोने के लिए नल खोला तो पानी नहीं आया। इसके बाद छत पर रखी टंकी देखने गईं तो उसमें तनू का शव मिला। टंकी में किशोरी का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची जगाधरी पुलिस ने किशोरी के शव को टंकी से बाहर निकाला और फिर पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
बताया जा रहा है कि टंकी का ढक्कन बंद था। जबकि पुलिस टंकी का ढक्कन खुला होने की बात कह रही है। पहले परिजनों ने भी किशोरी की हत्या की आशंका जताई। किशोरी की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की। इसका पता पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। फिल्हाल पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
जगाधरी शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि पानी की टंकी में किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। टंकी का ढक्कन खुला था। प्राथमिक जांच में यह सुसाइड नजर आ रहा है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
परिजन बोले-बंद था टंकी का ढक्कन, पुलिस बोली-खुला था ढक्कन
मृतका की मां सुमन व बहन ने विलाप करते हुए बताया कि नल से पानी न आने पर पहले छोटी बहन छत पर गई। तब उसने बताया कि टंकी में कुछ पड़ा है, जिससे पानी बंद है। इसके बाद वे टंकी देखने गई तो उन्होंने देखा कि औंधे मुंह उसकी बहन तनू का शव पड़ा हुआ था। उनका कहना है कि टंकी का ढक्कन बंद था। उन्हें आशंका है कि तनू की हत्या हुई है। उसके बाद शव को टंकी में डाला गया है। दूसरी ओर पुलिस टंकी का ढक्कन खुला होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

नहीं था किसी से कोई विवाद, न ही कोई परेशानी
मृतका तनू के भाई व अन्य परिजनों ने बताया कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। इसके अलावा तनू किसी बात से परेशान भी नहीं थी। उसकी बाजू पर कट का निशान था, जिसकी जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें