फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आंदोलन में शामिल अध्यापकों को पुलिस ने ढूंढ ढूंढ कर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन के दौरान बुधवार को गुरुजनों ने सर्दी में पुलिस को खूब छकाया। प्रदर्शनकारी शिक्षक चुपचाप आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन में शामिल हो गए। इसकी भनक जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस ने अध्यापकों को तलाशना शुरू कर दिया। एक दो की टोली बनाकर अध्यापक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन में पहुंच रहे थे। बाद में पुलिस ने आंदोलन में शामिल सभी शिक्षकों को ढूंढ-ढूंढ कर आंदोलन से अलग किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए शिक्षक चाय की दुकान, आढ़तियों के कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर बैठे हुए थे। जैसे ही पुलिस का ध्यान हटता अध्यापक धरने में शामिल हो जाते। पुलिस एक को आंदोलन से बाहर करती तो दूसरा वहां पहुंच जाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ जिले के तमाम सरकारी विभागों के कर्मचारी भी शामिल थे। जिसमें अध्यापकों को खोजना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बड़ी संख्या में महिला पुलिस तैनात रही। महिला पुलिस ने अध्यापिकाओं को ढूंढ ढूंढकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन से अलग किया। इस दौरान अध्यापकों को पकड़कर गाड़ी में बैठते रहे और उसके बाद अलग अलग जगह छोड़ दिया। अध्यापकों व पुलिस की यह लुका छिपी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें