फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण ः थ्री स्टार रेटिंग के लिए आवेदन करेगा निगम

विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते निगमायुक्त अजय सिंह तोमर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर निगम अब 3 स्टार रेटिंग के लिए आवेदन करेगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। थ्री स्टार रेटिंग मिलने पर स्वच्छता सर्वेक्षण में 1000 अतिरिक्त नंबर मिलेंगे। इसके मद्देनजर शुक्रवार को निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने सफाई शाखा के अधिकारियों व सफाई निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को थ्री स्टार रेटिंग के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
बैठक में घर-घर कचरा उठान, रात में सफाई, सूखा व गीला कचरा अलग-अलग करने, शहर के सभी मार्गों की सफाई करने, 50 किलो से अधिक कचरा होने पर होटल व मैरिज पैलेस की ओर से स्वयं उठान करने, बीवीजी (बल्ब वेस्ट जनरेटर), वाटर बॉडी, जागरूकता होर्डिंग व बैनर लगवाने, सीएंडडी वेस्ट, एमआरएफ, वॉल पेंटिंग, क्रॉकरी बैंक, एसटीपी, सिटीजन फीडबैक, पार्कों में कंपोस्ट पिट लगवाने व अन्य पर विस्तार से चर्चा की गई। निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को इन बिंदुओं पर धरातल पर जाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लकर नगर निगम 3 स्टार रेटिंग के लिए आवेदन करेगा। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। यदि हमारे शहर को 3 स्टार रेटिंग मिलती है तो स्वच्छ सर्वेक्षण में हमारे 1000 अतिरिक्त अंक जुड़ेंगे, जिससे हमारी रैंकिंग में बहुत सुधार होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर हर उस बिंदू पर कार्य किया जा रहा है, जिन पर हमारे शहर को कम अंक मिले है। शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर की जा रही है।
विज्ञापन

निगमायुक्त तोमर ने सभी सफाई अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे जनवरी 2022 में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। अभी भी जो खामियां है, उन्हें तुरंत ठीक किया जाए। बैठक में उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के सीटीएल मंगलेश कुमार, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, बिट्टू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें