फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में अचानक गुल हुई बत्ती, आधे घंटे तक नहीं आई मरीज तड़पे

विज्ञापन
Suddenly the light went off in the trauma center, the patient did not come for half an hour. - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। सिविल अस्पताल यमुनानगर व ट्रॉमा सेंटर में शनिवार दोपहर बिजली अचानक गुल हो गई। बिजली के जाते ही ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में मरीज व उनके तीमारदार गर्मी से बेहाल हो गए। क्योंकि बिजली की वजह से महिला व पुरुष वार्ड के अलावा आपातकालीन वार्ड में भी पंखे बंद हो गए। करीब आधा घंटा बाद बिजली आई तो मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर की बिजली सप्लाई हॉट लाइन से जुड़ी हुई है। इसलिए यहां बहुत कम ही बिजली जाती है। बताया जा रहा है कि पावर हाउस में कोई फाल्ट आने की वजह से अस्पताल की लाइन को बंद कर दिया गया। बिजली न होने से डॉक्टरों के कार्यालय व केबिन से लेकर मरीजों के वार्ड तक में पंखे बंद हो गए। जो लोग एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन में खड़े रहे उन्हें भी बिजली नहीं होने के कारण इंतजार करने को कहा। शनिवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में गर्मी से हर कोई बेहाल था। ट्रॉमा सेंटर में जो मरीज भर्ती थे उनमें तीमारदार अपने मरीज को अन्य साधनों से हवा देकर राहत पहुंचाते हुए नजर आए। काफी मरीज तो बिजली गुल होने पर बिना ओपीडी के ही लौट गए। बिजली जाने से ट्रामा सेंटर में अंधेरा छा गया।

Suddenly the light went off in the trauma center, the patient did not come for half an hour.- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें