फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री आवास जाने से पुलिस ने रोके कर्मी, एसडीएम लेने पहुंचे ज्ञापन

विज्ञापन
जगाधरी महाराजा अग्रसेन चौक से नारेबाजी कर शिक्षामंत्री आवास पर ज्ञापन देने जाते नगर निगम व दमकल ? - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर नगर निगम व दमकल कर्मी शनिवार को शिक्षामंत्री को ज्ञापन देने निकले, लेकिन पुलिस ने रास्ते पर ही उन्हें शिक्षामंत्री आवास जाने से रोक लिया। एसडीएम सुशील कुमार ने मौके पर आकर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन सेवा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ (एसकेएस) के बैनर तले जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक एकत्रित हुए। यहां लंबित मांगों और अपनी समस्याओं को लेकर नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने शिक्षामंत्री को ज्ञापन देने उनके आवास पर जाना था, पर मौके पर पुलिस बल ने उन्हें रास्ते पर ही रोक लिया। जगाधरी एसडीएम सुशील कुमार ने कर्मचारियों को बताया कि शिक्षामंत्री कंवरपाल सीएम कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण ज्ञापन लेने नहीं आ सके। आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। इस पर कर्मचारी वापस लौट गए।
ज्ञापन में हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, छटनीग्रस्त व बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने, 25 अप्रैल 2020 व 17 अगस्त 2020 के समझौते को लागू करने व दमकल को निकाय विभाग में शामिल करने सहित अन्य मांगें रखीं। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य महासचिव मांगे राम और संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने की। मौके पर नगर निगम के शाखा प्रधान जनकराज, विक्की पारचा, शाखा सचिव प्रवेश परोचा, प्रिंस, मुख्य सलाहकार राजकुमार ससोली, उपप्रधान पपला, कोषाध्यक्ष मुकेश, राजबाला, कमलेश, अग्निशमन से रिंकू कुमार, लोकेश शर्मा, विक्की वालिया, गोल्डी, बलकार, विक्रम, अमरीक सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री आवास पर प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित
यमुनानगर। हरियाणा एजूकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन (सर्व कर्मचारी संघ) ने 15 मई (आज) का शिक्षामंत्री आवास पर प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। प्रांतीय अध्यक्ष संदीप सांगवान, महासचिव हितेंद्र सिहाग, प्रचार सचिव सुजान मालड़ा व जिला प्रधान विकास जैन, सचिव संदीप पंजेटा ने बताया कि शिक्षा विभाग फील्ड मिनिस्टीरियल स्टाफ कर्मचारी लगातार मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने मांगों का नोटिस सरकार व विभाग को भेजा था। फील्ड कर्मचारी लगातार अपने जिलों में बैठकें व डोर टू डोर अभियान चलाए हुए थे। सरकार व प्रशासन ने कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए वार्ता का समय दिया है। इसलिए 15 मई (आज) का शिक्षामंत्री आवास पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। शिक्षामंत्री के निजी सचिव ने पत्र भेजकर 17 मई को चंडीगढ़ में शिक्षामंत्री के साथ मीटिंग तय की है। इस मौके पर सर्वकर्मचारी संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह रावत, हेमसा जिला उपप्रधान नीरज कुमार, ब्लॉक प्रधान संजीव कुमार, सुखबीर सिंह डाला, अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। संवाद

नगर निगम व दमकल कर्मी से ज्ञापन लेने पहुंचे जगाधरी एसडीएम सुशील कुमार।- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें