फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत कर जीवन के लक्ष्य को पाएं विद्यार्थी

विज्ञापन
सरकारी विद्यालय अलाहर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करता वक्ता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अलाहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत रोल मॉडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डाक विभाग में बतौर क्लर्क के पद पर कार्यरत आरजू ने विद्यार्थियों को मेहनत कर अपने जीवन का लक्ष्य पाने की सीख दी।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बच्चों को बताया कि रोल मॉडल क्या होता है और जीवन में रोल मॉडल की तरह बनने के लिए किस प्रकार के कार्य किए जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत से अपने जीवन के लक्ष्य को पाने के बारे में विस्तार से बताया। रोल मॉडल आरजू ने विद्यार्थियोें को अपने जीवन में लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आई कठिनाइयोें के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन कठिनाइयों को उन्होंने कैसे दूर किया, के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीवन में सफल होने के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। बीआरपी संजीव कुमार ने बताया कि जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक अच्छा टाइम टेबल बनाना चाहिए, जिसमें दिन भर के समय को प्रत्येक गतिविधि के लिए समय दिया जाए, पढ़ने-लिखने के अलावा मनोरंजन के लिए भी समय प्रबंधन करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, भगवती शर्मा, गुरदीप सिंह, एसएमसी प्रधान नीलम रानी सहित स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें