यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की हॉकी टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित जोनल हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा ही आयोजित इंटर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। डॉ. वरिंद्र गांधी ने छात्राओं को जीत की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय खेलों में भी अपना परचम लहराने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने भी संपूर्ण शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यपिकाओं और छात्राओं को बधाई देते हुए सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शारीरिक विभाग की अध्यक्षा डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की पांच खिलाड़ियों शिवानी, स्वाति, खुशदीप, रेखा व महक का चयन विश्वविद्यालय टीम के शिविर के लिए भी किया गया है।