फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर व दुकान का ताला तोड़कर चुराई नगदी व आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की हनुमान कॉलोनी में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नगदी और सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

हनुमान कॉलोनी निवासी अंजू ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 22 मार्च को घर का ताला लगा कर परिवार के सदस्यों के साथ बाहर गई थी। देर शाम जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 22 तोले चांदी के आभूषण, एक तोला सोने के आभूषण तथा पांच हजार रुपये गायब मिले। यह देख कर वह हैरान रह गई। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, शहर की रूप नगर कॉलोनी निवासी डॉ. श्याम लाल ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे सात हजार रुपये चोरी कर लिए। जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें