फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पदक विजेता को भी ग्रुप डी में मिलेगी नौकरी : रोहित

Mon, 29 Jun 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एडवोकेट रोहित पुंडीर। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन के सदस्य एवं एडवोकेट रोहित पुंडीर ने हरियाणा सरकार द्वारा स्पोर्ट्स ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट पॉलिसी में किए गए संशोधन का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के खिलाड़ियों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि नई नीति लागू होने से हरियाणा स्टेट गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में खेल कोटे का लाभ मिल सकेगा।
पुंडीर ने बताया कि संशोधित नीति के तहत हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित हरियाणा स्टेट गेम्स के मेडल विजेताओं और प्रमाण-पत्र प्राप्त खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके आधार पर खिलाड़ी ग्रुप-डी की सरकारी भर्तियों में 10 प्रतिशत खेल कोटे का लाभ लेने के पात्र होंगे। लंबे समय से स्टेट गेम्स को स्पोर्ट्स ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट नीति में शामिल किए जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरकार के इस निर्णय से हजारों खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें खेल के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। रोहित पुंडीर ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल एवं युवा मामले मंत्री गौरव गौतम का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें