फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महाआरती में गूंजते रहे देवी मां के जयकारे

Mon, 29 Jun 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में आयोजित महाआरती में उपस्थित श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में पंजाबी धर्मशाला में मां जगत जननी व शक्तिपुत्र महाराज की मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। प्रविता कुंजल व श्रुति चमरौड़ी ने मां के जयकारे लगवाए।
विज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि हम जब तक आत्मा के स्वभाव को जानेंगे नहीं, समझेंगे नहीं तब तक हम सत्य को नहीं पकड़ पाएंगे, जब तक हम आत्मा के रूप, रंग, स्वभाव के बारे में नहीं जानेंगे तब तक हम आत्मा का जीवन नहीं जी पाएंगे। आत्मा का मूल स्वभाव होता है प्रेम का, लगाव का जब बच्चा जन्म लेता है तो उसको जन्म से कोई नहीं समझाता कि उसकी मां कौन है। उन्होंने बताया कि उस बच्चे का बचपन से ही अपने मां के प्रति प्रेम हो जाता है, लगाव हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें