फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हथिनी कुंड बैराज पर बनेगा प्रदेश का पहला घाट, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को यहां से मिलता है पानी

Thu, 09 Nov 2023 11:01 AM IST
नवीन दलाल नवाब खान, प्रतापनगर

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैराज के पास बने पार्क का नाम अटल पार्क रखा है। इस पार्क में जल्द पेड़-पौधों, फूल के अलावा बोटिंग भी शुरू होगी। बोटिंग पैडल वाली रहेगी जिसका किराया 100 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा।
विज्ञापन
हथिनी कुंड बैराज का ड्रोन से लिया गया फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को पानी देने वाले हथिनी कुंड बैराज पर अब प्रदेश का पहला घाट बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने बुधवार को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने यहां बड़ा घाट बनाने की मांग रखी। इस पर सीएम ने हामी भर दी है। अब जिस जगह पर घाट बनाया जाएगा। उस जगह को बैराज के पास चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद घाट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। चूंकि इसी बैराज से यमुना नदी का जल प्रवाहित हो रहा है। इसलिए यहां काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने भी आते हैं। 

विज्ञापन


बैराज से निकलने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी नदी
जानकारी के अनुसार यमुना नदी हिमाचल की पहाड़ियों से निकल कर यमुनानगर होते हुए दिल्ली तक पहुंचती है। यमुनानगर में पानी को बांटने के लिए हथिनी कुंड बैराज का निर्माण किया गया था। इसके 18 गेट है। बैराज से गुजर रही यमुना नदी प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है। बैराज के तट पर उत्तर प्रदेश की तरफ अजात आश्रम बना हुआ है। जहां काफी संख्या में श्रद्धालु भी आते हैं। इसलिए यहां घाट बनाने की भी मांग की गई है।

अटल पार्क में होगी बोटिंग
बता दें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैराज के पास बने पार्क का नाम अटल पार्क रखा है। इस पार्क में जल्द पेड़-पौधों, फूल के अलावा बोटिंग भी शुरू होगी। बोटिंग पैडल वाली रहेगी जिसका किराया 100 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा। वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें बैराज के पास पार्क में इस प्रकार की यहां भी पहली बोटिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें