अंबाला। जीएमएन कॉलेज में कलात्मक अभिव्यक्ति क्लब की ओर से ओपन माइक सेशन का आयोजन करवाया गया। जिसका आयोजन प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका महक तलवार के संयोजन में हुआ।
ओपन माइक सेशन का संचालन क्रिएटिव एक्सप्रेशन क्लब के प्रधान उद्धव प्रताप सिंह, उपप्रधान मोनी व सचिव प्रतीक भाटिया के सहयोग से किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने कविता, भाषण, शायरी व अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बीए तृतीय वर्ष के छात्र गुरजोत सिंह, बीए ऑनर्स पॉलिटिकल की छात्रा मनोरमा, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र शुभम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आक्षी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के होस्ट मोनी व उद्धव रहे। प्रतीक, निलेश, सिमरन कौर ने कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
वहीं इस दौरान फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान ने कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के साथ मिलकर लिखित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। कार्यक्रम की संयोजक अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा कंसल रही। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।