फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद पर लगाया कार हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर 17 निवासी प्रदीप कुमार ने अपने दामाद योगेेेश पर कार हड़पने का आरोप लगाया है। कार वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस कार्रवाई न होने पर कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-17 निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कार सेल परचेज का काम है। उसने साल 2018 में अपनी बेटी की शादी योगेश से की थी। शादी के बाद योगेश ने उससे एक कार चलाने के लिए ली थी। वह कार रामशरण के नाम पर थी। जब उसके दामाद ने वह कार चलाने के लिए ली तो सभी दस्तावेज उसी में चले गए थे।
विज्ञापन

दहेज के चलते उसकी बेटी को परेशान किया गया। इससे उन्होंने बेटे के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज करा दिया था। वहीं उन्होंने अपनी कार वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने कार वापस नहीं दी।
विज्ञापन

उसने अपने दामाद से कई बार गाड़ी मांगी, लेकिन वह वापस नहीं कर रहा है। वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें