संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिल पाने के कारण जिले के हजारों लोगों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसका सीधा असर जिले में रेहड़ी इत्यादि लगाकर खान-पान का कारोबार करने वाले लोगों पर पड़ा है।
इस दौरान फास्ट फूड, टिक्की चाट, पकौड़े इत्यादि का कारोबार में लगे लोगों का धंधा चौपट हो गया है। लोगों का कहना है कि दो-तीन दिन ऐसी ही दिक्कत रही तो उन्हें दुकानें बंद करनी पड़ेगी। बता दें कि जिले में फास्ट फूड, टिक्की-चाट इत्यादि खान-पान करने वाले करीब 6,000 संचालक हैं।
यही नहीं इसके अलावा ढाबों व रेस्तरां संचालकों पर भी दुकान बंद करने की नौबत आ गई है। कारोबारियों का कहना है कि यदि दुकान में गैस खत्म हो जाएगी तो घर का चूल्हा ठंडा पड़ जाएगा। उन्हें इसकी दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। वे सरकार व प्रशासन की ओर से आस की निगाहें गढ़ाए हुए हैं। कारोबारियों का कहना है कि उनके पास दुकान बंद करने का विकल्प बचा है। कोयले, लकड़ी और डीजल की भट्टी पर फास्ट फूड का काम करना संभव नहीं है। संवाद
जगाधरी के अग्रसेन चौक के पास लगी रेहड़ियां। संवाद
जगाधरी के अग्रसेन चौक के पास लगी रेहड़ियां। संवाद
जगाधरी के अग्रसेन चौक के पास लगी रेहड़ियां। संवाद
जगाधरी के अग्रसेन चौक के पास लगी रेहड़ियां। संवाद