फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब ठेकदार, ढाबा संचालक समेत आठ दुकानदारों का काटा चालान

विज्ञापन
गंदगी फैलाने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ निगम की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन

इसके तहत शुक्रवार को नगर निगम की टीमों ने शराब ठेका, ढाबा संचालक समेत आठ दुकानदारों के चालान किए, जबकि प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर दो दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोन एक और जोन दो में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जोन एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह और जोन दो में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें नियमित रूप से निगरानी कर रही हैं।
जोन एक की टीम में शामिल सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, एएसआई सचिन कांबोज और होमगार्ड के जवानों ने शुक्रवार सुबह जगाधरी मछली मार्केट क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां शराब ठेके के पास गंदगी मिलने पर जांच की गई तो पता चला कि यह कचरा ठेके के कारिंदे द्वारा डाला गया था। टीम ने मौके पर ही उसका चालान किया और वहां सफाई भी करवाई।
विज्ञापन

इसके बाद टीम बूड़िया चौक पहुंची, जहां इंडियन पब्लिक स्कूल के पास स्थित एक ढाबा संचालक और चार दुकानदारों को खुले में गंदगी डालने पर चालान किया गया। निरीक्षण के दौरान दो दुकानदारों के पास से सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन भी बरामद हुई। निगम की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर उनका भी चालान किया। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे कचरा खुले में फेंकने की बजाय डस्टबिन का उपयोग करें और स्वच्छता नियमों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें