फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा पास करने पर श्वेता कांबोज को सम्मानित किया

विज्ञापन
शहीद भगत सिंह कॉलेज में श्वेता कांबोज को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली श्वेता कांबोज का मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर के स्टाफ सदस्यों ने स्वागत कर सम्मानित किया। वहीं शहीद भगत सिंह कॉलेज में भी निदेशक अरविंद रोहिल व अन्य स्टाफ सदस्यों ने सम्मानित किया।
श्वेता कांबोज ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई डीएवी स्कूल से पूरी की थी। स्कूल की ओर से अपनी इस होनहार छात्रा के लिए स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। प्रिंसिपल रमन शर्मा व स्टाफ सदस्यों ने श्वेता कांबोज को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल शर्मा ने कहा कि श्वेता कांबोज ने यूपीएससी की परीक्षा पास करके स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है। वह डीएवी में पांचवीं से बारहवीं तक पढ़ी है। ग्रामीण आंचल से निकलकर पहले ही प्रयास में इस तरह की सफलता प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि स्कूल से आईएएस बनने तक के सफर में श्वेता ने कभी कोचिंग व ट्यूशन नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं श्वेता ने कहा कि वह अपने आपको बहुत ही भाग्यशाली मानती है कि उसने डीएवी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। इसी स्कूल में उसकी सफलता की नींव मजबूत हुई। यह उसी का परिणाम है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंची। श्वेता ने स्कूल में बिताए गए पलों को भी साझा किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने श्वेता से प्रश्न पूछे। श्वेता ने विद्यार्थियों को बताया कि वह प्रतिदिन दस से बारह घंटे पढ़ती थी और स्वयं के नोट्स तैयार करती थी। सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखती थी। इस अवसर पर मीनाक्षी शर्मा, सुशील शर्मा, सुशीला जोली, अंजू बेनीवाल, अमित शास्त्री, वसीमा धीमान ने श्वेता को आर्शीवाद व बधाई देते हुए अपने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें