फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर नकली खल बेचने का आरोप, पुलिस ने जांच की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रादौर रोड पर एक दुकान में नकली खल होने का मामला सामने आया। ग्राहक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गया। पुलिस ग्राहक की शिकायत पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुढैल निवासी गंभीर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह बुधवार को वह रादौर रोड पर एक दुकान पर खल लेने के लिए आया था। इससे पहले भी उसने यहां से एक बोरी खल खरीदी थी। तब उसे नकली होने का शक हुआ। आज जब उन्होंने इस बारे में दुकानदार से पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। इस पर उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही दुकानदार दुकान का शटर गिराककर मौके से भाग गया। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी पशुपालन विभाग को दी गई है। विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें