संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर । राइस मिलरों पर आगामी धान के सीजन में नई नियमावली के अनुसार कार्य करने के आदेश पर राइस मिलर एसोसिएशन ने प्रति रोष प्रकट किया है। नई नियमावली को लेकर राइस मिलर एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन बिलासपुर अनाजमंडी में किया गया।
प्रधान मनीष बंसल ने कहा कि नई नियमावली के अनुसार कार्य करना घाटे के सौदा साबित होगा। इसके विरोध में नई नियमवाली के अनुसार आगामी धान सीजन में काम न करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आनन फानन में बिना सोच विचार किए नई नियमावाली जारी कर दी है, जिसके तहत नमी की मात्रा को पंद्रह पतिशत से कम करके 14 प्रतिशत किया गया है। चावल निकालते समय टुकड़े के प्रतिशत को पच्चीस प्रतिशत से कम करके बीस प्रतिशत कर दिया गया, डैमेज को तीन प्रतिशत से कम करके दो प्रतिशत कर दिया गया, डिसफल को तीन प्रतिशत से कम करके दो प्रतिशत कर दिया गया है।
नई नियमावली के तहत आगामी धान सीजन में कोई भी राइस मिलर कार्य करने को राजी नहीं है। इन नियमों के तहत कार्य करना घाटे का सौदा साबित होगा। पदाधिकारियों ने नई नियमावली का विरोध करते हुए आगामी अनिश्चितकालीन समय तक राइस मिलर न चलाने क निर्णय लिया है। एसोसिएशन के नई नियमावली के प्रति विरोध को जाहिर करने के लिए एसोसिएशन के द्वारा जिला व राज्य स्तर राइस मिलरों से मिल कर विरोध किया जाएगा।
शिव कुमार बंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार तीन कृषि बिलों के पश्चात अब राइस मिलरों के लिए भी नई नियमावली बना कर समस्याएं पैदा कर रही है। नई नियमावली को लेकर प्रदेश सरकार के नुमाइदों को राइस मिलरों के पदाधिकारियों से मिल कर विचार विर्मश करना चाहिए। इस मौके पर अवध बंसल,पदमराणा, कमल, अजय सिंगला, कपिल सहित अनेक राइस मिलर मौजूद रहे।
फोटो नंबर 31