फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों ने लगाया अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
नारेबाजी करते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिलास्तरीय बैठक शुक्रवार को यूनियन के कार्यालय में हुई। इस दौरान संगठन का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही सरकार पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।
बैठर की अध्यक्षता जिला प्रधान विनोद कुमार त्यागी ने की। मुख्य वक्ता राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि करते कोरोना का संक्रमण के दौर में सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मियों की अनदेखी की है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 65 वर्ष के बाद 5 प्रतिशत बेसिक पेंशन वृद्धि की जा रही है। मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि 70 वर्ष की आयु के बाद 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी, लेकिन अभी तक इसे अमली जामा नहीं पहनाया गया है। सरकार ने लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

बैठक का संचालन कर रहे जिला सचिव सोमनाथ ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। ब्लाक स्तर पर चुनाव भी करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया तीन अगस्त को यमुनानगर, 16 अगस्त बिलासपुर, 18 अगस्त छछरौली, 20 को प्रताप नगर, 26 को रादौर, 28 को सरस्वती नगर व 29 को साढौरा में जिला कमेटी की देखरेख में चुनाव करवाए जाएंगे। बैठक में रामकुमार कंबोज, दिलावर हुसैन, महिपाल चमरोड़ी, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर जयपाल, भुवनेश्वर दत्त, मदन सिंह राणा, काकू हुसैन, गोपाल सिंह, प्यारे लाल तंवर, राजिंदर सिंह, वीरेंद्र राणा व अमर सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

यह हैं मांगें
कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए। तीन हजार रुपये मेडिकल भत्ता लागू किया जाए। महंगाई भत्ते की किस्त 17 प्रतिशत से 28 प्रतिशत 1 जनवरी 2020 से नकद दिया जाए। विभागों के निजीकरण व ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए। सभी रिक्त पदों को पूरे वेतन पर भरा जाए। कृषि संबंधी तीनों कानून वापस लेकर फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी दी जाए। कोरोना बीमारी से मृत लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता व बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। शिक्षा व स्वास्थ्य का सभी के उचित प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें