आईटीआई में दाखिले के लिए अगले सप्ताह से पंजीकरण किया जा सकेगा। इस बार जिले की छह आईटीआई में 2018 सीटों के लिए 16 से आवेदन शुरू हो जाएंगे। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से पंजीकरण के लिए 16 से 30 सितंबर तक पोर्टल खोला जाएगा। चूंकि कोरोना संक्रमण के कारण 10वीं और 12वीं का परिणाम के साथ ओपन बोर्ड का परिणाम भी शत प्रतिशत है। ऐसे में आईटीआई में दाखिला लेने के लिए काफी मारामारी रहने वाली है।
वहीं दूसरी तरफ विभाग ने निदेशालय और अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। हालत ऐसी है कि आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी लगातार संस्थान से संपर्क कर रहे हैं और दाखिला लेने की प्रक्रिया की जानकारी जुटा रहे हैं। बता दें कि जिले में कुल 16 आईटीआई संस्थान हैं। जिनमें से छह सरकारी और 10 निजी आईटीआई हैं। वर्कशॉप रोड स्थित जिले की सबसे पुरानी और बड़ी आईटीआई में सबसे ज्यादा सीट हैं और हर विद्यार्थी की पहली पसंद भी यही आईटीआई है।
बॉक्स
दाखिला लेने के लिए इन दस्तावेजों की है आवश्यकता
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदक को 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक खाता संख्या व पासबुक की कॉपी, रंगीन फोटो, आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र जरूरी हैं। आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में दाखिला इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा। इसलिए इच्छुक विद्यार्थी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही यह दस्तावेज तैयार कर लें, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े।
बॉक्स
जिले में ये हैं आईटीआई
-जिले की सबसे पुरानी और बड़ी आईटीआई वर्कशॉप रोड स्थित सरकारी आईटीआई है। इसके अलावा रादौर के गांव नाचरौन में भी सरकारी आईटीआई है। वहीं आईटीआई छछरौली, आईटीआई मुस्तफाबाद, आईटीआई साढौरा, आईटीआई महिला छछरौली सभी सरकारी संस्थान हैं। इसके अलावा जिले में कुल दस निजी आईटीआई संस्थान हैं। जगाधरी में बिलासपुर रोड स्थित आत्मा नगर भारतीय प्राइवेट आईटीआई, छछरौली के गांव पंजेटो में कलसिया प्राइवेट आईटीआई, रादौर के धौलरा रोड के गांव घेसपुर में महाराणा प्रताप प्राइवेट आईटीआई, गांव भंभौली स्थित महात्मा गांधी आईटीआई, जगाधरी वर्कशॉप रोड के विष्णु नगर स्थित मास इंफोटेक आईटीआई, गांव हरनौल में पंडित राम दयाल आईटीआई, बिलासपुर के कपालमोचन में संत बलवंत सिंह आईटीसी, पंजोटो में शिवालिक आईटीआई, जगाधरी रोड बाईपास स्थित वेब सर्विसेज एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी आईटीसी, शहर के मॉडल टाउन के नेहरू पार्क स्थित वुमेन लीग आईटीसी आईटीआई, साढौरा में शामपुर रोड स्थित यमुना आईटीआई हैं। यह सभी जिले के निजी आईटीआई संस्थान हैं।
बॉक्स
कुल सीट
आईटीआई सीट
यमुनानगर 1260
छछरौली 124
छछरौली महिला 40
नाचरौन 40
मुस्तफाबाद 104
साढौरा 450
वर्जन
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू की जाएगी। प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। सब कुछ सही रहा तो 15 दिन में विद्यार्थियों के दाखिले हो जाएंगे। पंजीकरण करवाने आने वाले विद्यार्थियों के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ताकि पंजीकरण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मनदीप सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई यमुनानगर।