फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबाराघर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी पर खेत में गेहूं काटने के दौरान अप्रैल 2020 में दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला को आरोपी ने जाति सूचक शब्द बोला और गांव में नहीं रहने देने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर दुष्कर्म, जातिसूचक शब्द बोलने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी साल 2010 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही गांव का ही मंगू शर्मा उस पर गलत नजर रखता आ रहा था। जब भी वह गांव में या खेत में जाती थी तो आरोपी उसका पीछा कर उसे परेशान करता था। अप्रैल 2020 में वह खेत में गेहूं काटने गई थी। आरोपी ने खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया और किसी को बताने पर उसके पति व अन्य घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे आते जाते जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करने लगा। बीती छह दिसंबर की रात को मंगू शराब के नशे में उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो उसका पति व सास मौके पर पहुंचे। उसके पति व सास को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। जाते समय आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्द कहे और गांव में रहने नहीं देने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में आरोपी मंगू शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें