फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रादौर नगर पालिका ने स्वच्छता क्षेत्र में पाया 27वां स्थान

विज्ञापन
Radaur Municipality got 27th place in cleanliness sector - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
(यमुनागनर) रादौर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगरपालिका ने 25 हजार तक की जनसंख्या वाली नगरपालिकाओं में प्रदेश स्तर पर पहला पुरस्कार प्राप्त किया है। वहीं उत्तर भारत जोन में नगरपालिका रादौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में 27वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से नगरपालिका रादौर को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया है। वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगरपालिका रादौर को 25 हजार तक की जनसंख्या वाली नगरपालिकाओं में प्रदेश स्तर पर पहला पुरस्कार प्राप्त किए जाने पर सोमवार को नपा की ओर से लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई।
इस अवसर पर नपा सचिव राकेश वालिया व सफाई निरीक्षक निर्मल सिंह खरींडवा ने कहा कि शहर के लोगों के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि नगरपालिका रादौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर पहला व उत्तरी जोन में 27 वां स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिए नपा के सभी सफाई कर्मचारी व स्टाफ सदस्य बधाई के पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें