फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, 52 बोतल शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना लाइसेंस व परमिट के शराब बेच रहे थे। आरोपियों से शराब की 52 बोतलें बरामद की गईं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि थाना बुड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव खदरी के पास दो व्यक्ति काफी दिनों से शराब बेचने का काम करते हैं। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर दो व्यक्तियों को शराब सहित काबू किया।
आरोपी बरामद शराब का कोई लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा सके। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से शराब की 24 बोतल बरामद की। आरोपियों की पहचान गांव अलीपुरा निवासी विवेक कुमार व गांव खदरी निवासी राजन के नाम से हुई। इसी प्रकार अपराध शाखा- 1 की टीम ने श्रीनगर कॉलोनी जगाधरी से आरोपी अशोक कुमार को 22 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, सीआईए वन की टीम ने सावनपुरी कॉलोनी निवासी रोहित कुमार को शराब की 10 बोतल सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें