फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार किलोमीटर तक सबसे तेज दौड़े प्रिंस ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मंगलोर विश्वविद्यालय में आयोजित हुई अखिल भारतीय एथलेटिक चैंपियनशिप में गुरु नानक खालसा कॉलेज के विद्यार्थी प्रिंस कुमार ने पांच हजार मीटर दौड़ में नया कीर्तिमान स्थापित किया। शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधक द्वारा प्रिंस का तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में प्रिंस कुमार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर में रजत पदक व 5000 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए प्रिंस को विश्वविद्यालय की ओर से 65 हजार रुपये और जमना ऑटो इंडस्ट्री की तरफ से 20 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए गए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेजर हरिंद्र सिंह कंग ने बताया कि सहारनपुर निवासी प्रिंस कुमार बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष का छात्र है। इससे पहले उसका चयन राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए भी हुआ था। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने प्रिंस व खेल विभाग को बधाई दी है। इस दौरान खेल विभाग की अध्यक्षा डॉ. अमृता प्रीतम, प्राध्यापक डॉ. बोधराज, डॉ.रणजीत सिंह, डॉ. संजय विज, डॉ. परवीन, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. सुभाष चिकारा, प्रो. जोशप्रीत सिंह, शिव कुमार, दीपक, मंगल सिंह, जगदीप सिंह, गुरविंदर कौर, बॉबी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें