फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों की हड़ताल से आधे जिले की बिजली गुल

Fri, 23 Oct 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में लाइट न होने से बंद पड़ी धान सफाई की मशीन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल ने पहले ही दिन बिजली व्यवस्था का दम निकाल दिया। बुधवार की रातभर बिजली गुल रहने से आधा जिला अंधेरे में डूबा रहा। इससे घरों में पेयजल संकट गहराया और उद्योगों से लेकर जगाधरी अनाज मंडी तक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं वीरवार को देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।
हालात इतने बिगड़े कि 15 घंटे के भीतर 26 फीडर ब्रेकडाउन हो गए, शिकायत केंद्रों पर सुबह से शाम पांच बजे तक 2,260 से अधिक शिकायतें पहुंच गईं, जबकि पांच हजार से ज्यादा लोगों ने फोन कर बिजली संकट की शिकायत की। बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ अधिकारियों के भी हड़ताल पर जाने से व्यवस्था संभालने में मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

वहीं, जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई वहां पर लगभग सभी काम ठप हो गए। इससे पेयजल संकट गहरा गया। कई जगह लोगों को पीने सहित अन्य कार्यों के लिए दूसरे क्षेत्रों से पानी लाना पड़ा। दिन ढलते ही गलियां व सड़कें अंधेरे में डूब गई। घंटों लाइट बंद रहने से इन्वर्टर, यूपीएस इत्यादि जवाब दे गए। जिले की बिजली आपूर्ति 39 सब स्टेशन पर निर्भर है। इसमें पांच सब स्टेशन 220 केवी, 20 सब स्टेशन 66 केवी, नौ सब स्टेशन 33 केवी और पांच सब स्टेशन 11 केवी क्षमता के हैं।
वीरवार रात को कस्बा सरस्वती नगर में बिजली गुल रहने से लोगों का सब्र जवाब दे गया। इस दौरान ग्रामीणों व किसानों ने गांव काजीबांस पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना के ने कहा कि कर्मचारी जनता की संपत्ति बचाने के लिए हड़ताल पर है। ऐसे में सरकार को उनकी मांगें माननी चाहिए।
जिलेभर में शिकायतों का लगा अंबार
जगाधरी शहर से सबसे अधिक 560 शिकायतें पहुंचीं। सेक्टर-17 क्षेत्र से 400, आईटीआई क्षेत्र से 350, सरस्वतीनगर से 300, रादौर से 190, जोड़ियों से 150, छप्पर से 150, हमीदा से 100 और जठलाना से 120 शिकायतें दर्ज की गईं। इसके अलावा छछरौली, प्रतापनगर, व्यासपुर और साढौरा सहित अन्य क्षेत्रों से भी बिजली गुल होने की शिकायतें मिलीं।
उद्योगों से लेकर मंडी तक में काम प्रभावित
बिजली संकट का असर केवल घरों तक सीमित नहीं रहा। औद्योगिक क्षेत्र यमुनानगर सहित कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से औद्योगिक इकाइयों का कामकाज प्रभावित हुआ। मशीनें बंद रहने से उत्पादन कार्य पर असर पड़ा और श्रमिकों को कामकाज में दिक्कतें आईं। जगाधरी अनाज मंडी में भी बिजली गुल होने से धान खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई।
कई क्षेत्रों के फीडर ब्रेकडाउन
बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र यमुनानगर, आईटीआई, गुरु तेग बहादुर नगर, सेक्टर-17 और 18, कल्याणनगर, रूपनगर, सेक्टर-15 व 16, रादौर, जठलाना, खेड़ा पावर हाउस, इस्माइलपुर, भूड़कलां, लेदी, तिहमो, तलाकौर, हुंडेवाला, विष्णु नगर, ककड़ौली, मालीमाजरा, गोबिंदपुरी, सतरेड़ी, घिलौर, बसंतपुर, टेही सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

बिजली घरों की सुरक्षा में पुलिस तैनात
हड़ताल के मद्देनजर जिले के बिजली घरों और निगम कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। विभिन्न पावर हाउस पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिले की बिजली आपूर्ति 39 सब स्टेशनों पर निर्भर है। लोगों को अब बिजली आपूर्ति सामान्य होने का इंतजार है

जगाधरी अनाज मंडी में लाइट न होने से बंद पड़ी धान सफाई की मशीन। संवाद- फोटो : 1

Next
AU ऐप में पढ़ें