थर्मल पावर प्लांट कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते अभियंता। स्वयं
- फोटो : Samvad
यमुनानगर। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में हरियाणा पावर जनरेशन इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से यमुनानगर थर्मल में रोष प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक अजय अंबर ने कहा कि बिजली निगमों और कर्मचारियों के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर एसोसिएशन का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प इस दौरान आरए खान, पवन कुमार, नरेश राणा, नरेश कंबोज, उत्तमजीत सिंह, अमित, देवेंद्र पांचाल, गौरव ठाकुर, विनीत शर्मा, विकास बंसल मौजूद रहे। संवाद