फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेगा पोर्टल, 28 को स्नातक में दाखिला कराने का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। महाविद्यालयों में दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की ओर से फीस जमा करवाने का काम खत्म हो गया है। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया के तहत दूसरी मेरिट लिस्ट के अनुसार फीस भरने का कार्य ऑनलाइन एवं आफलाइन माध्यम से जारी था। दूसरी लिस्ट के बावजूद कई कॉलेजों में 30 फीसदी सीटें अभी भी खाली पड़ी है। इस पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय 28 सितंबर को फिर से पोर्टल खोलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम मौका होगा।
इसके बाद दाखिले के लिए पोर्टल नहीं खोला जाएगा। हालांकि जिस संकाय में सीट खाली रहेंगी, तब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले लिए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आया था, उनसे जरूरी प्रमाण पत्र कॉलेज में लिए जा रहे हैं और उनकी जांच भी की जा रही है। विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्रों की जांच और जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के लिए कॉलेज में उपस्थित भी हो रहे हैं। विद्यार्थियों से ऑनलाइन दाखिला फॉर्म की असली प्रति, दाखिला फीस की रसीद, फोटोग्राफ, सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के सेट लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय छछरौली की प्रधानाचार्या डॉ. बलजीत कौर का कहना है कि दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की ओर से फीस जमा करवाने का काम खत्म हो गया है। जिन कॉलेजों में सीट खाली पड़ी हैं, उनके लिए 28 सितंबर को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। यह दाखिले के लिए अंतिम मौका होगा। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन भरें। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर से पहले ही दाखिले की प्रक्रिया निपटा ली जाएगी। उम्मीद है कि एक अक्तूबर से तमाम कॉलेजों में कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। कक्षाओं के दौरान कॉलेज प्रबंधन को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा और विद्यार्थियों को मास्क लगाकर कॉलेज आना होगा। बिना मास्क के कॉलेज में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

नए विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क
लगभग सभी कॉलेजों में नए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। कॉलेजों में इस बार एक अक्तूबर से कक्षाएं शुरू की जा सकती है। इसके लिए हालांकि अभी तक उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें