फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेगा पोर्टल, ओपन काउंसलिंग से होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कई कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकाम, बीबीए, बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की दूसरी वरीयता सूची के तहत हुए दाखिलों के बाद भी 30 फीसदी सीटें खाली रह गई है। कॉलेजों की मांग पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार से पोर्टल दोबारा खोली जाएगी। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने पहले से आवेदन किया हुआ है और उन्हें किसी कालेज में दाखिला नहीं मिला, वे सीधे तौर पर ओपन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। चार दिनों तक आवेदन लिए जाने के बाद वरीयता सूची जारी होगी। इसके बाद विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से काउंसलिंग में उपस्थित होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के 11 कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग की ओर से 16 अगस्त को प्रवेश के लिए पोर्टल को खोला गया था। जिस पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 सितंबर थी। पहली मेरिट लिस्ट 12 सितंबर और दूसरी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को जारी की गई थी। इसे बाद भी 30 फीसदी सीटें रिक्त हैं।
छछरौली राजकीय कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. बलजीत कौर का कहना है कि जिस भी विद्यार्थी का पहली और दूसरी वरीयता सूची में नाम नहीं आया है या दाखिला नहीं हुआ है। उन सभी विद्यार्थियों के लिए 28 सितंबर को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। सभी विद्यार्थी अपना फॉर्म समय पर भर लें। ओपन काउंसलिंग के बाद कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया भी पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन

इन्सर्ट
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी, ऑनलाइन आवेदन 30 तक
जिले की सभी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। 30 सितंबर तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। सरकारी और गैर-सरकारी आईटीआई में करीब 25 से 30 ट्रेड हैं, जिनमें विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। इनमें कोपा, स्टेनो हिंदी और अंग्रेजी, कारपेंटर, डीएमसी, इलेक्ट्रिीशियन, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फीटर, मशीनिष्ट, मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, प्लंबर, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन आदि ट्रेड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें