कलानौर के पास कार सवार व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस रास्ते में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर उसे घेरा और युवक को काबू किया। फायरिंग करने वाला शादीपुर निवासी राम बताया जा रहा है। पुलिस ने जब कार की चेकिंग की तो उसमें देसी शराब की 36 पेटियां मिली है। बताया जा रहा है यह शराब यूपी ले जा जा रही थी। रात के समय शराब सेंट्रो कार में लेकर जा रहे थे। पुलिस को पहले से ही इसकी सूचना थी कि कार में यूपी शराब जाएगी। इस पर पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। जैसे ही पुलिस ने कार सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने कार नहीं रोकी। वही पुलिस के पास जाते हैं फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस कर्मचारी बाल बाल बच गए। पुलिस ने कार सवार का पीछा करते हुए उसे घेर लिया और उसे काबू किया। जब जांच की तो कार में देसी शराब की पेटियां भरी हुई थी। सामने आया कि कार को अंदर से इस तरह से बनाया हुआ था कि उसमें ज्यादा से ज्यादा शराब की पेटियां आ सके। कलानौर चौकी इंचार्ज कुशल पाल राणा का कहना है कि कर्मचारियों ने जान पर खेलकर कार चालक को काबू किया है। कार से शराब बरामद हुई है। वहीं उससे देसी कट्टा भी मिला है। आरोपी से देर रात तक पुलिस पूछताछ कर रही थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यूपी की तुलना में हरियाणा की शराब सस्ती है, इसलिए इस शराब की यूपी में तस्करी होती है, इस नाके पर अक्सर कर पुलिस तस्करी करके यूपी ले जाई जा रही शराब को पकड़ती रही है।