फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में पुलिस ने जांचे 1974 संदिग्ध वाहन, 204 का चालान 17 जब्त

विज्ञापन
Police checked 1974 suspicious vehicles in four hours, challan 17 of 204 seized - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस ने वीरवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जिले में सीलिंग प्लान अभियान चलाया। प्लान के तहत चार घंटे में 34 नाकों पर 12 चेकिंग पार्टियों ने जांच की। 1974 संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। 204 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 17 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में बिना नंबर प्लेट, पटाखे मारने वाले बुलेट व बिना दस्तावेजों वाले वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि प्लान के तहत पूर्व में स्थायी नाके लगाए गए हैं। जिले के सभी डीएसपी, एसएचओ और दूसरे स्टाफ को अपने नाकों की जानकारी होती है, जैसे ही सीलिंग प्लान के आदेश हुए तो यह अधिकारी कर्मचारी अपने नाके पर तैनात होकर जांच में लग गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है। कहीं न कहीं सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है। अपराध को शून्य करने के लिए जिला पुलिस नियमित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें