फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से रजिस्ट्रियां बंद होने से लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। रादौर में लगभग 2 वर्षों से रजिस्ट्रियां बंद होने के कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर शहर व क्षेत्र के लोग कई बार मंत्रियों, सांसद व विधायक को ज्ञापन देकर बंद पड़ी रजिस्ट्रियों को खोलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार की ओर से तहसील में रजिस्ट्रियां न खुलवाएं जाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

इसी को लेकर रविवार को समाजसेवी मंगतराम बठला व सरदार त्रिलोचन सिंह टोची ने बताया कि रजिस्ट्रियां न होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्रियां न होने के कारण लोग अपने मकान व दुकानें नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में सरकार जनता की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द रजिस्ट्रियां खुलवाने का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें