फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी ने लिया ओलावृष्टि से खराब फसलों का जायजा

विज्ञापन
रविवार की देर शाम गिरे ओले दिखाता किसान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। रविवार की शाम अचानक तेज बारिश, ओले गिरने के कारण खंड के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों की गेहूं, सरसों, आलू की फसल नष्ट हो गई। पटवारी ने ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेकर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।
ओलावृष्टि का असर मलिक रायपुर, फकीर माजरा, अजीजपुर, कपालमोचन, मोहड़ी, मछरौली, भील छप्पर, कायमपुर, मुंडा खेड़ा, मछरौली सहित आसपास के गांवों की फसलोें पर अधिक असर पड़ा है। ग्राम पंचायत मलिकपुर रायपुर के अंतर्गत आने वाले गांव फकीरमाजरा के किसान आकाश, करनैल सिंह, वरयाम सिंह, राम शरण ने बताया कि रविवार देर शाम अचानक मौसम में परिवर्तन होने पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने बताया कि उन्होंने प्याज लगाने के लिए उसकी नर्सरी तैयार की थी। अचानक ओलावृष्टि से उसकी प्याज की नर्सरी खराब हो गई। किसान करनैल ने बताया कि खेतों में सब्जी लगाई थी, ओलावृष्टि के कारण खराब हो गई। सरपंच नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी डेढ़ एकड़ में खड़ी आलू की फसल नष्ट हो गई। किसान आकाश ने बताया कि बरसीम की फसल खराब हो गई, जिसके कारण पशुओं चारे के लिए समस्या हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें