संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप के रेलवे ग्राउंड में चल रही इंटर शॉप लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन सोमवार को प्रोडक्शन इलेवन और स्टोर इलेवन के बीच मैच खेला गया। प्रोडक्शन इलेवन ने मैच 3 विकेट से जीता।
मुख्य अतिथि के रूप में जगाधरी वर्कशॉप के डिप्टी सीएमई वेदभूषण व मंडल खेल अधिकारी राजीव बजाज उपस्थित रहे। स्टोर इलेवन के कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और प्रोडक्शन एलेवन के कैप्टन आशीष दत्ता को फील्डिंग के लिए आमंत्रित किया। स्टोर इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए बीस ओवर में पर 126 रन का स्कोर का लक्ष्य प्रोडक्शन इलेवन के समक्ष रखा। स्टोर इलेवन की तरफ से राहुल ने 46, मनोज ने 21 रन बनाए और प्रोडक्शन इलेवन को 127 रन का लक्ष्य दिया।
प्रोडक्शन इलेवन के कप्तान आशीष दत्ता ने कप्तानी पारी खेलते हुए मैच को प्रोडक्शन इलेवन की झोली में डाल दिया। आशीष दत्ता ने 34 गेंदो में 38 रन की पारी खेली और 3 विकट भी लिए। उनकी शानदार कप्तानी पारी ने ही प्रोडक्शन इलेवन को जीत दिलवाई और प्रोडक्शन इलेवन ने यह मैच 3 विकेट से जीता।
मैच के एंपायरिंग साहिल शर्मा व जोंटी ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल खेल अधिकारी राजीव बजाज, मंडल खेल सचिव शशि बक्शी, सचिव इंस्टिट्यूट जगाधरी वर्कशॉप मुकेश कुमार, साहिल शर्मा, डब्ल्यू एल आई राजेश मौर्य, गुरमीत सिंह, आशीष दत्ता, संदीप दत्ता, मंडल खेल सह सचिव पंकज चुघ और एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।