जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में वर्ष 2022-2023 के लिए कक्षा छठी व नौवीं के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये जानकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने दी।
उन्होंने बताया कि कक्षा छठी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर व कक्षा नौवीं के लिए 31 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए विद्यालय की समिति की वेबसाइट पर जाकर सीधे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी की परीक्षा तिथि 30 अप्रैल और नौंवीं कक्षा के लिए परीक्षा तिथि 9 अप्रैल 2022 रखी गई है। उन्होंने बताया कि अभिभावक अधिक जानकारी के लिए विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर या विद्यालय परिसर में आकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।