फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की हत्या करने की साजिश रचने की सूचना देने के नाम पर मांगे थे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर जगाधरी पुलिस ने साढौरा विधायक रेनू बाला को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें जान का खतरा बताने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ये कार्रवाई विधायक के पीए रवि रंजन की शिकायत पर की है। हैरत की बात यह कि इतने संवदेनशील मामले में जिला पुलिस ने 13 दिन बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी कॉलर ने विधायक की हत्या की साजिश रचने की सूचना देने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये की मांग भी की थी। जिसके बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस जांच में कॉल करने वाले का नंबर संदिग्ध मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि अज्ञात ने विधायक की हत्या की साजिश की संवेदनशील झूठी सूचना देने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश की है।
साढौरा विधायक रेनू बाला के पीए रवि रंजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जून को लगभग एक बजे विदेशी नंबर से विधायक रेनू बाला के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने विधायक को कहा था कि कोई आपकी हत्या की साजिश कर रहा है। उन्हें मारने के लिए 25 लाख की सुपारी दी गई है। आरोपी ने कहा कि वह उनके अकाउंट में एक लाख रुपये जमा करवा दें। वह उन्हें आगे की सूचना दे देगा। कॉल करने वाले ने कहा था कि वह बाहर के देश में है। उसके पास खाने के भी पैसे नहीं है।
विज्ञापन

आरोपी ने बाद में भी उन्हें कई संदेश भेजे। आरोप है कि यह व्यक्ति झूठी सूचना के माध्यम से विधायक रेनू बाला से रुपये की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत 26 जून को विधायक रेनू बाला ने एसपी मोहित हांडा को दी थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ाई गई। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल से मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोपी ने जिस नंबर से व्हाट्सएप कॉल की, वह नंबर संदिग्ध पाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या की साजिश की संवेदनशील झूठी सूचना देने का झांसा देकर रुपयों की ठगी करने की कोशिश का पाया गया है।
जांच अधिकारी निरीक्षक मेम सिंह का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि किसी अज्ञात ने उन्हें झूठी सूचना देकर रुपये ठगने का प्रयास किया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें