फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आने की सूचना पर कार्यक्रम बीच में छोड़कर निकले पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दूधली गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को जब किसानों के आने की खबर मिली तो वे बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चल पड़े। इस पर किसानों ने पीछा कर पूर्व मंत्री का घेराव किया और काले झंडे दिखाकर रोष जताया। पूर्व मंत्री ने खुद को किसान हितैषी बताते हुए बमुश्किल पीछा छुड़ाया। कुछ ही देर में पूर्व मंत्री के घेराव का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किसान नेता मनदीप रोड छप्पर की अगुवाई में किसान दूधली में आयोजित कार्यक्रम का विरोध करने के लिए जा रहे थे, जहां कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज भी पहुंचे। जब पूर्व मंत्री को किसानों के आने की सूचना मिली तो वे कार्यक्रम के बीच में ही जाने लगे। तभी काले झंडे लेकर पहुंचे किसानों ने उनकी कार को रास्ते में ही घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने स्वयं को किसान हितैषी बताया। साथ ही किसानों की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। दूसरी ओर किसान नेता मनदीप रोड छप्पर ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते और किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक भाकियू व किसान भाजपा के नेताओं, विधायकों और मंत्रियों का विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें