फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता लेखन में ओजस्वी शर्मा अव्वल

विज्ञापन
ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग, इतिहास विभाग और लोक प्रशासन विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. मोनिका चोपड़ा ने बताया कि देशभक्ति कविता लेखन प्रतियोगिता में ओजस्वी शर्मा प्रथम, गुरप्रीत द्वितीय और खुशी और सिमरजीत कौर तृतीय स्थान पर रही।
वहीं देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, कुसुम द्वितीय और शेमन तृतीय स्थान पर रही। डांस प्रतियोगिता में वसुधा व परजिंदर प्रथम, मोना और गगनदीप द्वितीय ओर डिम्पी तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में एमए राजनीति शास्त्र प्रथम वर्ष की प्रिया प्रथम और आंचल गुर्जर द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में खुशी कंसल प्रथम, नितिका द्वितीय और प्रेरणा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं में प्रो. शर्मिला, प्रो. शबनम और डॉ. सावित्री ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं की प्रतिभा उभर कर सामने आती है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भी अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें