पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी बेटा व उसका दोस्त।
- फोटो : YAMUNA NAGAR
रक्षाबंधन के दिन दोस्त के साथ मिलकर अपनी मां की गला दबाकर हत्या करने वाले युवक और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का कहना है कि उसकी मां हमेशा अपनी बेटियों को ज्यादा मान देती थी। इस बारे में मृतका की बेटी ने पुलिस को शिकायत देकर बुधवार को केस दर्ज करवाया था।
यह किया खुलासा : अपनी मां के हत्या के आरोप में गिरफ्तार शिवम कॉलोनी निवासी आनंद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मां के एक लाख रुपये उसने खर्च कर दिए थे। मां रुपये के बारे में बार-बार पूछ रही थी। इस जवाबदेही के डर से उसने अपने दोस्त नायब को साथ लेकर एक योजना बनाई। उसने अपने दोस्त नायब से कहा कि एक काम करना है। इस काम के बदले उसे दो लाख रुपये मिलेंगे। योजना के तहत 14 अगस्त की रात उन दोनों ने शराब पी। शराब पीने के बाद उन्होंने दुपट्टे से मां रक्षा देवी का गला घोंट दिया। आनंद ने बताया कि दोनों की योजना थी कि मौत को कुदरती बना दिया जाएगा। लेकिन बहन को पता चल गया। रक्षाबंधन वाले दिन बहन घर पहुंची तो उसे हत्या का पता चल गया। उसने बहन के पैरों में गिर कर अपने किए की माफी मांगी। बहन ने उसके छोटे-छोटे बच्चों को देखते हुए यह किसी को नहीं बताया।