फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 किग्रा भारोत्तोलन में यमुनानगर का मनी रहा द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो हरियाणा टूर्नामेंट के दूसरे दिन लॉन टेनिस और भारोत्तोलन के कई मुकाबले हुए। इन मुकाबलों के लड़कों के 67 किलो भार वर्ग में रोहतक का विजय प्रथम, यमुनानगर का मनी धीमान दूसरे व हिसार का सोमेश तीसरे स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों के 45 किलो भारवर्ग में झज्जर की तनु प्रथम, यमुनानगर की मुस्कान द्वितीय व पानीपत की ऋतु तीसरे स्थान पर रही। ये जानकारी उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि तेजली खेल परिसर में चल रही प्रतियोगिताओं का समापन रविवार को सुबह 11 बजे होगा। समापन पर समारोह कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारोत्तोलन के 49 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर की हिमांशी प्रथम, रोहतक की पायल द्वितीय व झज्जर की संजना तीसरे स्थान पर रही। वहीं 55 किलोग्राम प्रतियोगिता में गुरुग्राम की प्रिया प्रथम, झज्जर की मनु द्वितीय व रोहतक की ज्योति तीसरे स्थान पर रही। जबकि 59 किलोग्राम वर्ग में झज्जर की भावना प्रथम, भिवानी की मनीषा द्वितीय व कुरुक्षेत्र की मंजू देवी तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा 64 किलोग्राम वर्ग में झज्जर की सोनाक्षी प्रथम, सोनीपत की यातना द्वितीय व हिसार की एकता तीसरे स्थान पर रही। डीसी ने बताया कि लड़कों की भारतोलन की 61 किलोग्राम वर्ग में अंबाला का प्रिंस प्रथम, झज्जर का मयंक द्वितीय व नूहं का दानिश तीसरे स्थान पर रहा।
डीसी ने बताया कि अंडर-18 लड़कियों की लॉन टेनिस प्री क्वार्टर फाइनल प्रतियोगिता में हिसार की अंजली राठी ने भिवानी की अनुष्का को 6-0 से, गुरुग्राम की श्रेया सिंह ने झज्जर की खुशी को 6-1 से, सोनीपत की खुशी ने पंचकूला की अनुषा वर्मा को 6-1 से हराया। वहीं फरीदाबाद की अदिति रावत ने यमुनानगर की याना गुप्ता को 6-0 से, फरीदाबाद की सुहानी गौड़ ने झज्जर की योगिता को 6-1 से हराया। इसके अलावा सोनीपत की दिशा सहरावत ने जींद की अलेक्सा को 6-2 से हराया। वहीं सिरसा की भूमिका ने अंबाला की कनक को 6-2 से तथा गुरुग्राम की तमन्ना पंवार ने सिरसा की ज्याति को 6-0 से हराया।
विज्ञापन

जबकि अंडर-18 लड़कों की लॉन टेनिस की प्री क्वार्टर फाइनल प्रतियोगिता में सोनीपत के आदित्य राठी ने भिवानी के ध्रुव को 6-5 से, भिवानी के सम चावला ने सिरसा के भव्य सिंह को 6-1 से, फरीदाबाद के भव्य सिंह मोर ने कुरुक्षेत्र के लक्ष्य को 6-0 से, रोहतक के प्रतीक ने कैथल के मोहित को 6-3 से, झज्जर के विनित राठी ने जींद के कर्ण शांडिल्य को 6-3 से, फरीदाबाद के ध्रुव सचदेवा ने करनाल के अनमोल को 6-0 से, अंबाला के दिव्यांशु हुड्डा ने करनाल के आदित्या सिंह को 6-3 से और हिसार के अर्जुन राठी ने पंचकूला के शशांक सिंह को 6-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें